
श्रीलंका, पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देश आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। लगभग पूरी दुनिया में महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। कई देशों में विदेशी मुद्रा खत्म हो रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने पीने की चीजों के दाम तक सबकुछ आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है।
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में पूरी दुनिया में मंदी ने दस्तक दे दी है? हाल के दिनों में घटी कुछ घटनाएं भी इसी ओर इशारा कर रहीं हैं। आइए जानते हैं…