घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान
सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दोनों यहां अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा ले रहे हैं। सीएम शिवराज देर रात देहरादून पहुंचे थे। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की थी। उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद रात में ही सीएम शिवराज हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायलों से मुलाकात की। अब वह सीएम धामी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए है।
Uttarakhand Bus Accident : घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान, अधिकारियों से बातचीत कर लिया हालात का जायजा

खास बातें
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
लाइव अपडेट
घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान
सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दोनों यहां अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा ले रहे हैं। सीएम शिवराज देर रात देहरादून पहुंचे थे। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की थी। उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद रात में ही सीएम शिवराज हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायलों से मुलाकात की। अब वह सीएम धामी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए है।
सीएम शिवराज और धामी 8 बजे पहुंचेंगे घटनास्थल
सीएम शिवराज और उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी सुबह 8 बजे घटनास्थल पहुंचेंगे। सीएम शिवराज देर रात देहरादून पहुंचे थे। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ बैठक की। उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद रात में ही सीएम शिवराज हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायलों से मुलाकात की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज देहरादून से घटनास्थल के लिए रवाना होंगे। शिवराज सिंह चौहान कल देर रात ही देहरादून पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष में जानकारी लेने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
मैं यहां देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष में हूं। मैंने मौके से पूरी जानकारी ली है। घटना स्थल पर डीएम, एसपी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। 2 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 3 घायल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
Uttarakhand Bus Accident : घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी और शिवराज सिंह चौहान, अधिकारियों से बातचीत कर लिया हालात का जायजा
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई। 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक खाई में जा गिरी। 26 शव बरामद कर लिए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं।
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी देहरादून पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। सीएम शिवराज ने कहा, मैं यहां देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष में हूं। मैंने मौके से पूरी जानकारी ली है। घटनास्थल पर डीएम, एसपी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। दो लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। तीन घायल मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।