दून के नालापानी में स्थित ऐतिहासिक रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है। यहां द्रोणाचार्य ने ही शिवलिंंग की स्थापना की थी। गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर ही रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का नाम जुड़ा है।

Maha Shivratri 2024 Lord Shiva Rudreshwar Mahadev Temple Dehradun history related to Mahabharata period

दून का रुद्रेश्वर महादेव मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने पर भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मंदिर में द्वादश शिवलिंग है। यहां पूजा अर्चना करने के लिए दूर-दराज से भक्त पहुंचते हैं। दून के रायपुर रोड स्थित नालापानी तपोवन में ऐतिहासिक रुद्रेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। इसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि यहां गुरु द्रोणाचार्य ने पांडव और कौरवों को शिक्षा दी थी। उन्होंने ही यहां शिवलिंग स्थापित किए थे। इसके बाद से ही भक्त बड़ी संख्या में लगातार पहुंचकर दर्शन करते है।

महाशिवरात्रि पर होंगे भव्य आयोजन

महंत आशीष गिरी ने बताया कि रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन होंगे। यहां इससे पहले ही शिवपुराण कथा और रुद्राभिषेक शुरु हो जाएंगे। इसके साथ ही आठ मार्च को मंदिर में मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दस मार्च को मंदिर में भंडारा होगा।  रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के मंदिर के साथ ही अन्य 14 मंदिर स्थापित हैं। भक्त यहां आकर भगवान शिव के साथ ही प्रभु के दर्शन करते है। महंत बताते है कि मंदिर में श्रीराम, हनुमान जी, माता सरस्वती के साथ ही 14 मंदिर स्थापित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand