जगह-जगह आयोजन की तैयारी, मंदिर, घाट और धर्म स्थलों पर सफाई शुरू
राम मंदिर को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है। धर्मनगरी 22 जनवरी को राममय नजर आएगी। इस दौरान अनवरत दीप जलेंगे। गिरिवर नाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट ने हरिद्वार के गंगा घाटों पर 11 दिन की दीपावली मनाने का फैसला लिया है। 251 दीपों का दान गंगा में कर इसकी शुरुआत की गई। इससे पहले संस्था से जुड़े लोगों ने घाट की सफाई की। Iजय श्रीराम के नारों के साथ शुरू वाली इस गंगा दिवाली को 22 जनवरी तक मनाया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि 11 दिनों तक 1100 दीपों को गंगा में प्रवाहित कर श्रीराम के नाम अपनी भावना का संदेश भेजा जाएगा।