कांगड़ा। मकर संक्रांति को शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में इस बार 21 क्विंटल मक्खन मां की पिंडी पर चढ़ाया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले जिला स्तरीय घृत मंडल पर्व को लेकर माता के मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दान में पहुंचा लगभग 21 क्विंटल 45 किलो घी मंदिर प्रशासन ने पुजारियों को मंथने के लिए दे दिया है। पुजारी वर्ग पूरे उत्साह के साथ घी को मक्खन बनाने में जुटे हुए हैं। 14 जनवरी को शुरू होने जा रहे इस पर्व पर जागरण में कलाकार फाइनल हो चुके हैं। मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय यह पर्व सात दिन तक चलेगा। सातवें दिन माता की पिंडी से मक्खन उतार इसे श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। इस पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand