प्रदेश के 70 लाख परिवारों में अक्षत वितरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत समेत कई जिलों के प्रमुख मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ और राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण प्रदेश के तीन हजार से ज्यादा स्थानों पर किया जाएगा। रामभक्त मंदिरों में अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश के सभी बडे़ मंदिरों में एलईडी की व्यवस्था की गई है। इस कार्य की जिम्मेदारी मंदिर ट्रस्ट, सामाजिक संस्थाएं तथा विश्व हिंदू परिषद पर है।