हरिद्वार में राष्ट्रीय सनातनी संगठन ने बहादराबाद स्थित छठ घाट पर देश में हो रही आपदाओं को रोकने और सभी जीवों की रक्षा के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना स्वरूप यज्ञ किया। संगठन ने हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में आई बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से हुई तबाही पर चिंता जताई। इस दौरान संगठन ने प्रार्थना की कि महादेव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें, घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों और मृतकों की आत्मा को शांति मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने कहा कि आज की स्थिति आत्मा को झकझोरने वाली है और सभी देशवासियों को पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ ने सभी सहयोगियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य ने अपील की कि इस दुख की घड़ी में इंसान ही नहीं बल्कि सभी जीवों का भी ख्याल रखा जाए और हर संभव सहायता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand