हरिद्वार। शहर कोतवाली पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में जबरन भीख मांगने और यात्रियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने गंगा घाटों से 20 भिक्षुकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली। सभी को भिक्षुक गृह भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर कुछ लोग श्रद्धालुओं से जबरन भीख मांगने के साथ ही बदसलूकी कर रहे थे, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए 20 लोगों को मौके से हिरासत में लिया। बाद में सभी के खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद भिक्षुक गृह भेज दिया गया है। धार्मिक स्थलों पर अव्यवस्था फैलाने और श्रद्धालुओं को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand