काशी में अपना घर आश्रम की एंबुलेंस अब डायल 112 और फायर ब्रिगेड की तरह काम करेगी। यहां लावारिसों को सहारा देकर उनका इलाज कराया जाता है। वहीं परिजनों का पता लगाने में भी उनकी सहायता की जाती है। 

Apna Ghar Ashram ambulance will now work like Dial 112 and Fire Brigade

वाराणसी जिले में सामने घाट स्थित अपना घर में अब लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाने के लिए आश्रम की एंबुलेंस डायल 112 और फायर ब्रिगेड की तर्ज पर काम करेगी। शहर के 5 किमी के दायरे में कहीं से भी सूचना मिलने पर आश्रम की एंबुलेंस वहां 45 मिनट में पहुंचकर लावारिस लोगों को आश्रम छोड़ेगी। अभी तक इसे लेकर कोई समय निश्चित नहीं था लेकिन अब 45 मिनट में यह काम करना होगा। 

लोगों को बढ़ती संख्या और कम समय में सुविधा देने के लिए आश्रम प्रशासन ने यह एसओपी बनाई है। आश्रम में लावारिसों को सहारा देकर उनका इलाज कराया जाता है। साथ ही परिजनों का पता लगाने में भी उनकी सहायता की जाती है। 

अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. के निरंजन ने बताया कि आश्रम की तरफ से कम समय में लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए समय का निर्धारण किया गया है। इसके साथ ही लोगों को कुरान, गीता, रामायण, महाभारत का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। अपना घर आश्रम में रोजाना लावारिसों लोगों को लाने के लिए चार से पांच सूचना मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand