वृंदावन के रुक्मिणी विहार में बने जीवनदीप आश्रम का उद्घाटन 24 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। समारोह में योगी आदित्यनाथ समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री, बिहार के राज्यपाल और कई संत-महंत व संघ-भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

RSS Chief Mohan Bhagwat to Inaugurate Jeevandeep Ashram in Vrindavan on 24 March

रुड़की के संत स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के रुक्मिणी विहार स्थित नवीन जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण 24 मार्च को होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत आश्रम का लोकार्पण करेंगे। आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री, बिहार के राज्यपाल और आचार्य, मंडलेश्वर, महंत एवं संत शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं।

रुड़की के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने रुक्मिणी विहार स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे आश्रम का निर्माण कराया है। इस आश्रम का भूमि पूजन दो वर्ष पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी ने किया था। दो वर्ष में बनकर तैयार हुए आश्रम का उद्घाटन संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा 24 मार्च को किया जाएगा। महामंडलेश्वर ने जीवनदीप आश्रम के उद्घाटन कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री मोहन यादव को आमंत्रित किया है।

महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज के शिष्य महामंडलेश्वर नवलयोगी ने बताया कि नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का उदघाटन 24 मार्च को होगा। इसकी तैयारी चल रही हैं। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री, बिहार के राज्यपाल एवं संघ एवं भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand