उत्तराखंड राज्य बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री हैं जो यमुनोत्री धाम पहुंचे हैं। । मुख्यमंत्री के पहली बार धाम पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने कहा कि अब उनके आने से स्थितियों में सुधार आएगा।
यमुनोत्री धाम की विषम भौगोलिक परिस्थिति और कई बार सुरक्षा कारणों की वजह से अब तक कोई भी मुख्यमंत्री धाम नहीं पहुंच पाए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री हैं जो मां यमुना मंदिर के कपाट खुलने के समय पर धाम पहुंचे हैं। सीएम के पहली बार धाम में पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की।
सीएम का हेलिकॉप्टर यमुनोत्री में गरूड़गंगा के समीप बने हेलिपैड पर उतरा। उसके बाद वे वहां से 500 मीटर पैदल मंदिर तक पहुंचे। पूर्व विधायक केदार सिंह रावत का कहना है कि सीएम धाम की स्थितियों को स्वयं देख के गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि यमुनोत्री धाम की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। इससे धाम का चहुंमुखी विकास की उम्मीद है।