आज से गुप्त नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि योग में नवरात्र होंगे, वहीं ज्यातिषी इसे शुभ संयोग मान रहे हैं।

इस वर्ष गुप्त नवरात्र का शुभारंभ 10 फरवरी शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होगा और समापन 18 फरवरी को होगा। इस बार नवरात्र पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। खास बात यह है कि इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। इसे अखंड नवरात्रि भी कहते हैं। ज्योतिषी इसे शुभ संयोग मान रहे हैं। गुप्त देवी भागवत के अनुसार साल में चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा होती है। आचार्य पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि इस काल में दस महाविद्याओं की पूजा होती है।  देवी आराधना के इस उत्सव में बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। यह शादियों के लिए भी अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए इस दिन शादियां भी काफी संख्या में होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand