उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती इलाके के जिस गांव में दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसमें आरोपी पुजारी उसकी गांव में छिपा हुआ था। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रात भी पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने कही अहम बातें पुलिस को बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शुक्रवार शाम पुजारी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले उसका डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया। साथ ही कोरोना जांच की गई, जिसमें वह निगेटिव पाया गया। मामले में मुख्य आरोपी सत्यनारायण दास बृहस्पतिवार देर रात पकड़ा गया था। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गईं थीं। ये टीमें उसका सुराग लगा पातीं, उससे पहले रात करीब साढ़े 11 बजे ग्रामीणों ने उसे खोज निकाला।

बताया जा रहा है कि पुजारी गांव के एक घर में शरण लिए हुए था। वह किसका घर था। अभी ये पता नहीं चला है। पुलिस इसे छिपाते हुए बता रही है कि पुजारी को गांव के जंगल से पकड़ा गया था। इसके बाद पुजारी को नजदीकी थाना इस्लामनगर ले जाया गया। वहीं एसएसपी संकल्प शर्मा, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ अनिरुद्ध सिंह के अलावा आईजी राजेश कुमार पांडेय भी मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी उससे देर रात तक पूछताछ करते रहे। उसने कई अहम बातें कबूली हैं। शुक्रवार दोपहर उसकी निशानदेही पर गांव की कुछ महिलाओं को भी थाने बुलाया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं को भी इस्लामनगर थाने में रखा गया है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे मुख्य आरोपी पुजारी को जिला अस्पताल लाया गया।

इस दौरान एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के अलावा सिविल लाइंस, कोतवाली समेत चार थानों की पुलिस मौजूद थी। यहां आरोपी का कोरोना टेस्ट, मेडिकल और डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया। पत्रकारों ने उससे बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उससे बात नहीं करने दी। इसके बाद उसे सीधे जेल भेज दिया गया। वह कोरोना जांच में निगेटिव बताया जा रहा है।

पुजारी को शुक्रवार शाम जिला अस्पताल लाया गया था। उसका कोरोना टेस्ट, मेडिकल करा दिया गया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है। जांच में आरोपी कोरोना निगेटिव पाया गया है। इससे उसे सीधे भेज दिया गया है। – प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand