दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत यमुनापुरी के बैंक खाते से 4.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिरों ने फर्जी चेक पर उनका हस्ताक्षर कर रुपये स्थानांतरित कर लिया।

Crooks withdrew Rs 4.55 lakh from the account of the secretary of Shri Panchayati Akhara Mahanirvani

दारागंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत यमुनापुरी के बैंक खाते से 4.55 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिरों ने फर्जी चेक पर उनका हस्ताक्षर कर रुपये स्थानांतरित कर लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने लखनऊ गोमती नगर निवासी राज कृष्ण वर्मा व बैंक के अज्ञात कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की है।

महंत यमुनापुरी ने पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता एक्सिस बैंक में है। लेन देन करने के लिए उन्होंने इसी बैंक से चेक बुक जारी करवाया है। जानकारी हुई कि 24 जनवरी को 1,68,265 रुपये और 29 जनवरी को 2,87,305 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। जांच करने पर पता चला कि उक्त रुपये लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक बैंक में राज कृष्ण वर्मा के खाते में गए हैं।

उनके नाम के फर्जी चेक पर कूटरचित हस्ताक्षर के माध्यम से रुपये निकाले गए हैं। जबकि बैंक की ओर से जारी दोनो मूल चेक उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने किसी को भी लेन देन के लिए चेक जारी नहीं किया है। आरोप है कि बैंक कर्मियों की भी संलिप्तता हो सकती है। कोतवाली थाना प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand