श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महापर्व के नौ दिन पूर्व सोमवार 17 फरवरी 2025 से शिव नवरात्रि पर्व  की शुरुआत हुई। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मन्दिर मे भगवान महाकालेश्वर और श्री कोटेश्वर महादेव भगवान का विशेष अभिषेक और पूजन अर्चन किया गया। और भगवान श्री महाकालेश्वर को हल्दी-चन्दन का उपटन लगाया गया।

महाकाल मंदिर के पं घनश्याम शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी 2025  सोमवार को सर्वप्रथम श्री कोटेश्वर महादेव भगवान पर शिव पंचमी का पूजन अभिषेक किया गया। जिसके बाद कोटेश्वर महादेव के पूजन-आरती के पश्चात भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया गया। इसके बाद श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन 11 ब्राह्मणों द्वारा एकादश एकादशनी रूद्राभिषेक से किया गया। इसके बाद भोग आरती हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand