इलाहाबाद हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान सेवानिवृत्त जज की अगुवाई में सर्वे की मांग की गई। कहा गया कि सेवानिवृत्त जज की अगुवाई में दो अधिवक्ताओं को भी रख जाए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद से जुड़े सभी मामलों को कंसोलिडेटेड (एक साथ) करने की अर्जी मंजूर कर ली है। विचाराधीन 18 सिविल वादों में से 15 वादों को भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव मूल वाद में जोड़ दिया है। शेष दो केसों पर बाद में विचार किया जाएगा।