मकर संक्रांति पर उज्जैन में सुबह से शिप्रा नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उज्जैन सहित पूरे प्रदेश से श्रद्धालु मकर संक्रांति पर स्नान के लिए यहां आते हैं। ऐसी मान्यता है कि शिप्रा में स्नान से पुण्य मिलता है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाया गया। मकर संक्रांति पर बाबा महाकाल का शृंगार मावे और भांग से किया गया। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु शिप्रा नदी के तट पर पहुंचने लगे थे। सबसे ज्यादा भीड़ रामघाट पर थी। प्रशासन की कई टीमें ने यहां सुबह से तैनात थी। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। नदी में कहां तक जाकर स्नान करना है, इसे चिह्नित किया गया था। शिप्रा नदी को मोक्षदायिनी कहते हैं। स्नान के बाद लोग तट पर दान करते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु कहते हैं कि मकर संक्रांति पर शिप्रा नदी में स्नान का बहुत महत्व है।