उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन कृष्ण पंचमी से 10 दिवसीय शिवनवरात्रि उत्सव शुरू हो गया। पहले कोटेश्वर महादेव का पूजन हुआ, फिर बाबा महाकाल का एकादश रुद्राभिषेक कर केसर-चंदन उबटन लगाया गया। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से शिवनवरात्रि उत्सव का प्रारंभ हो गया है। प्रतिवर्ष होने वाले शिवनवरात्रि महोत्सव 2026 में इस वर्ष दस दिनों तक प्रतिदिन भगवान श्री महाकालेश्वर जी अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देंगे। इस वर्ष हिंदू पंचांग अनुसार तिथि में वृद्धि होने के कारण 10 दिवसीय शिव नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि महापर्व पर सम्पूर्ण भारतवर्ष से लाखों भक्त भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन के लिये उज्जैन आएंगे।

आज फाल्गुन कृष्ण पंचमी पर शिव नवरात्रि उत्सव प्रारम्भ हुआ यह महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। जिसके तहत प्रतिदिन भगवान श्री महाकालेश्वर जी और श्री कोटेश्वर महादेव भगवान का नित्य विशेष अभिषेक और पूजन किया जाएगा। महाकाल मंदिर के शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने बताया कि आज सुबह कोटेश्वर महादेव के पूजन एवं आरती के पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक प्रारम्भ हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand