हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की शृंखला में मध्य हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की महादेव बस्ती व दक्ष बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

दक्ष एवं महादेव बस्ती में आयोजित सम्मेलन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म परम्परा है। हजारों साल से हिंदुओं का दमन पतन चल रहा है, बावजूद इसके हिदुओं को जितना दबाने खत्म करने का प्रयास हुआ उतना ही हिंदू एकजुट और सशक्त हुआ है। हिंदू धर्म एक जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि भारत माता की पावन भूमि पर ही भगवान ने राम-कृष्ण, बौद्ध-महावीर, गुरुनानक देवजी आदि रूपों में जन्म लेकर विश्व को शांति सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री गोपाल ने कहा कि हिंदुओं की एकजुटता रहने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अल्पना व अखिल भारतीय वेद प्रचारक अनिता स्नातिका ने नारी सशक्तिकरण व संघ के पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। महंत जगजीत सिंह, सौरभ सारस्वत, डॉ. हिमांशु पंडित ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *