प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग स्थित चंद्रयान थीम पार्क का उद्घाटन करने पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि देश विश्व गुरु बनने की तरफ बढ़ रहा है। वह भव्य आरती में शामिल हुए और पूजन अर्चन कर चंद्रयान के मॉडल को जनता को समर्पित किया। कार्यक्रम से भेजे संदेश में श्रीमहंत ने कहा कि वह भगवान राम की मूर्ति देखकर आ रहे हैं। एक समय था कि जब भगवाधारी अथवा चंदन लगाकर के जाने वाले व्यक्तियों को डंडों से मारा जाता था। आज भाग्य से ऐसा समय आया है कि संपूर्ण वातावरण राममय हो गया है। कहा कि चंद्रयान का प्रयाग में बना मॉडल एवं चंद्रयान का चंद्रमा पर उतरना धर्म एवं विज्ञान का विहंगम सहयोग है। यह राष्ट्र को तकनीकी तौर पर एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से आगे ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand