वसंत पंचमी पर देश में भक्ति और श्रद्धा का माहौल है। प्रयागराज में श्रद्धालु पवित्र गंगा में डुबकी लगाने के लिए जुटे हैं तो कानपुर में बड़े शादियों की तैयारी है। आज शहर में गोदभराई, वरीक्षा, तिलक सहित पांच हजार से अधिक मांगलिक कार्य होंगे। शिक्षा प्रारंभ करने का भी मुहूर्त है।

आज वसंत पंचमी है। पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन देवी का जन्म हुआ था। इससे मां सरस्वती की पूजा के साथ ही कलम दवात की पूजा भी करते हैं। इस बार पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक है।