खटीमा। उतरायणी कौतिक मेले के सफल संचालन को लेकर सोमवार को टीडीसी मैदान में पंडित नवल किशोर पांडेय ने मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए।कुमाऊं उत्थान सांस्कृतिक मंच की ओर से 12 से 17 जनवरी तक उतरायणी कौतिक का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड की सांस्कृति, सभ्यता, लोक कला का को जीवंत बनाए रखने के लिए छह दिवसीय भव्य उत्तरायणी मेले का आयोजन होने जा रहा है। पहले दिन 12 जनवरी को कौतिक स्थल से सांस्कृतिक झांकियां निकाली जाएंगी। 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर खिचड़ी भंडारे का आयोजन होगा।