अंबाला। छावनी के लॉरेंस रोड स्थित होली रिडिमर कैथोलिक चर्च और सदर बाजार की सीएनआई चर्च में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान होली रिडीमर कैथोलिक चर्च को लाइट से सजाया गया। चर्च परिसर में गोशाला बनाई गई, जहां प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस को दर्शाया गया।

यह प्रार्थना रात 12 बजे तक की गई। इसके बाद चर्च में श्रद्धालुओं को केक और चाय का प्रसाद वितरित किया गया।  सुबह 11 बजे के बाद रात 11 बजे तक सभी धर्मों के श्रद्धालुओं के लिए यह चर्च खुली रहेगी।
सीएनआई चर्च में देररात तक चला वॉच नाइट सर्विस कार्यक्रम
सीएनआई चर्च के फादर रैवरन जस्टिस विश्वास मल ने बताया कि रविवार देररात तक प्रभू यीशु मसीह के जन्म को लेकर वॉच नाइट सर्विस का आयोजन गया। इसमें प्रभु ईशु मसीह की प्रार्थना की गई और 12 बजे के बाद चाय, केक का प्रसाद बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे चर्च में थैंक्स विशिंग सर्विस का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे तक प्रभु की प्रार्थना व गीत सुनाए जाएंगे।इसी के साथ ग्रोटो मदर मैरी की प्रतिमा के समक्ष लोगों ने कैंडल जलाई। फादर पतरस मुंडू ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह के जन्म को लेकर रविवार रात नौ बजे चर्च में फादर पेटरूस वरला, अमित, साइमन, रूबीना, अमोस, रोहिणी, कृष ने कैरल साॅन्ग सुनाए। इसके बाद रात 10 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand