राम मंदिर के निर्माण में अब तक 50 करोड़ का 45 किलो सोना लग चुका है। अभी शेषावतार मंदिर के शिखर पर मढ़ना बाकी है। जहां रामलला विराजमान हैं, उसमें सभी दरवाजों में स्वर्ण का प्रयोग किया गया है।

45 kg gold worth 50 crores has been used in Ram Mandir so far yet to be plated on top of Sheshavatar temple

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में कुल 45 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शुद्धता शत प्रतिशत है। इसका मूल्य टैक्स को छोड़कर लगभग 50 करोड़ रुपये है। 

सोने को मढ़ने का काम अभी शेषावतार मंदिर के शिखर पर बाकी है। उसका काम चल रहा है। मंदिर के भूतल, जहां रामलला विराजमान हैं, उसमें सभी दरवाजों में स्वर्ण का प्रयोग किया गया है। सिंहासन में भी सोने का काम किया गया है। बाकी सभी मंदिरों को स्वर्ण मंडित करने का काम पूरा हो चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand