महबूबगंज। शृंगी ऋषि आश्रम के सीताराम कुटीर में आयोजित रामार्चन महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इस दौरान तीन क्विंटल फूलों से हनुमानजी का अभिषेक किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भगवत प्रेमियों ने भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

मंगलवार को सुबह नौ बजे केला, फूल, अबीर और अक्षत से बेदी सजाई गई। रामार्चन यज्ञ विशेषज्ञ सत्यनारायण दास के मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ आरंभ हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। इसके उपरांत फूलों की पंखुड़ियों से हनुमान जी का अभिषेक किया गया, जो शाम छह बजे तक चला। तत्पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। आयोजक बाबा रामप्यारे दास ने बताया कि इस यज्ञ से वातावरण शुद्ध होगा। अयोध्या के राम कुंज से पधारे डॉक्टर रामानंद महाराज यज्ञ में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand