प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने शहरी विकास और राज्य की उन्नति के विषय पर जगद्गुरु से विस्तार पूर्वक चर्चा की। कहा कि संतों का आशीर्वाद है कि राज्य देश में श्रेष्ठ बनने की ओर अग्रसर है। वहीं जगद्गुरु ने भी राज्य के वित्त विभाग में बेहतर कार्य होने पर कैबिनेट मंत्री की पीठ थपथपाई।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार संतों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के सहारे कार्य कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण चाहे यूसीसी हो या लैंड जिहाद जैसे मुद्दे इन सभी पर संतों का मार्ग दर्शन मिलता रहता है। धर्म की प्रति आस्थावान मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने जैसे बेहतर निर्णय लिए। इसके सकरात्मक परिणाम भी मिले हैं।

उन्होंने कहा कि वित्त विभाग में बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इमानदार व्यापारियों को सम्मानित करें। कर चोरी के मामले की निरंतर निगरानी की जा रही है। इसका प्रतिफल रहा कि जीएसटी में 23 प्रतिशत का इजाफा हुआ। बिल लाओ इनाम पाओ इतनी लोकप्रिय योजना है कि इसे पहले हमने नवंबर तक लागू किया था। अब इसे 2024 तक बढ़ा दिया गया है। नवंबर में करीब 64 हजार लोगों ने साइट पर बिल अपलोड किया। 28.50 करोड़ रुपये के बिल आना बड़ी बात है। देश के अन्य राज्य भी हमारी योजना की जानकारी ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी बिल लाओ इनाम पाओ योजना के लिए सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand