इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चार बजे रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में दो लाख से ज्यादा भक्त शामिल हुए। कड़ाके की ठंड में भी भगवा माहौल, भजन मंडलियां, झांकियां और रथ यात्रा आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात रहे और कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए।

Indore News: More than two lakh devotees gathered in the grand morning procession of Ranjit Hanuman.

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र से शुक्रवार सुबह चार बजे रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी निकली, जिसमें दो लाख से अधिक लोगों जुटे। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की ऊर्जा कम होने का नाम नहीं ले रही थी। चारों तरफ भगवा पताकाएं, भजन गाती मंडलियां, भक्ति में डूबे लोगों का हुजूम सड़क पर नजर आया। 

रात से ही रणजीत हनुमान मार्ग पर प्रभातफेरी की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। सुबह 32वें क्रम पर बाबा रणजीत का रथ था। रथ के आगे भजन मंडल, नृतक दल, नासिक ढोल पर कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। प्रभातफेरी को लेकर ट्रैफिक और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नजर आए।

Indore News: More than two lakh devotees gathered in the grand morning procession of Ranjit Hanuman.

प्रभातफेरी में उमड़ी भक्तों की भीड़। – फोटो : अमर उजालासुबह चार बजे मंदिर परिसर से बाबा रणजीत अपने पारंपरिक रथ में सवार होकर निकले। इस दौरान भव्य आतिशबाजी हुई। प्रभातफेरी धीरे-धीरे महूनाका की तरफ बढ़ी। अन्नपूर्णा, दशहरा मैदान, नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए प्रभातफेरी फिर मंदिर पहुंची।

Indore News: More than two lakh devotees gathered in the grand morning procession of Ranjit Hanuman.

दो झांकियों का निर्माण कराया गया था। जिसे भक्तों ने खूब सराहा। इसके अलावा 20 से ज्यादा भजन मंडलियां भी प्रभातफेरी में चलीं। प्रभातफेरी में शामिल भक्त नंगे पैर चले। कुछ भक्त झाड़ू भी लगा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand