ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग व आध्यात्म गुरुओं व योगाचार्य का भी सानिध्य मिलेगा। योग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
पर्यटन विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से हर साल की भांति गंगा रिजाॅर्ट ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि आयोजन में इस बार 20 हजार से अधिक योग साधक और प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी आत्मस्वरूप, जया किशोरी, अक्षत गुप्ता का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रतिदिन देश-विदेश के योगाचार्य प्रतिभागियों को योग का अभ्यास कराएंगे।