मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने रुद्राभिषेक कर पूजा की। और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में साधु-संतों से संवाद भी किया।हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कहा कि महादेव की नगरी में आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले को लेकर मंथन किया। साधु-संतों से चर्चा भी की गई।