श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद रूपी अंगवस्त्रम मुंबई के लालबाग के राजा को अर्पित किया जाएगा। मंगलवार को विश्वनाथ धाम से ये अंगवस्त्रम मुंबई भेजा गया।

काशी विश्वनाथ धाम से मुंबई के लाल बाग के राजा के लिए आशीर्वाद रूपी दुपट्टा भेजा गया। वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के मंत्र के साथ आगे बढ़ने की कामना का संदेश देकर नमामि गंगे ने अंगवस्त्रम मुंबई के लाल बाग के राजा को समर्पित करने के लिए भेजा। 11 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा जय श्री काशी विश्वनाथ अंकित दुपट्टा बृहस्पतिवार को नमामि गंगे की ओर से स्टोरीज ऑफ काशी के माध्यम से सनातनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अग्रणी प्रसिद्ध इनफ्लुएंसर सूर्यांशु शुक्ला द्वारा मुंबई के लाल बाग के राजा को अर्पित किया जाएगा। मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ दरबार में पर्यावरण एवं माता की तरह हितकारिणी नदियों के संरक्षण का संदेश देकर हर- हर महादेव व गौरीनंदन की जयघोष के स्वर गूंजे। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन ने बाबा को स्पर्श कराकर अंगवस्त्रम लालबाग के राजा के लिए भेजा गया।
राजेश शुक्ला ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। त्योहारी मौसम के दौरान देशवासियों को स्वदेशी को ध्यान में रखना चाहिए। कहा कि उपहार, कपड़े और साज-सज्जा की वही चीजें लें, जो मेड इन इंडिया यानी भारत में बने हों और भारत की सामग्री से तैयार हुए हों। जीवन से जुड़ी हर चीज स्वदेशी होनी चाहिए।