उदया तिथि में 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दौरान काशी के घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए सुबह में 51 मिनट का सर्वोत्तम मुहूर्त मिल रहा है।

Magh Purnima 2024 very shubh muhurt of 51 minutes for ganga snan

माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ ही माघ मास का समापन हो जाएगा। इसके साथ ही माघ मास के अनुष्ठान पर भी विराम लग जाएगा। उदया तिथि में माघ पूर्णिमा का पर्व 24 फरवरी को मनाया जाएगा। गंगा के साथ ही गंगा गोमती के तट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ेंगे। माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए सुबह में 51 मिनट का सर्वोत्तम मुहूर्त मिल रहा है। काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 3:34 बजे से होगी। माघ पूर्णिमा 24 फरवरी की शाम को 5:59 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि में माघी पूर्णिमा का स्नान, दान और अनुष्ठान 24 फरवरी को होंगे। पूर्णिमा तिथि पर मघा नक्षत्र 23 फरवरी को शाम 7:26 बजे से 24 फरवरी की रात 10:21 बजे तक रहेगी। मघा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा पर स्नान, दान और पुण्य का विशेष महत्व है। स्नान और दान के लिए सुबह 5:11 बजे से सुबह 6:02 बजे तक का मुहूर्त सर्वाधिक शुभ है।

माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

  • माघ पूर्णिमा शुरू – 23 फरवरी को दोपहर 3:34 बजे से
  • माघ पूर्णिमा खत्म – 24 फरवरी को शाम 6:01 बजे
  • स्नान-दान का शुभ मुहूर्त- सुबह 5:11 मिनट से सुबह 6:02 मिनट तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand