भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज को राष्ट्रीय उप संरक्षक मनोनीत किया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने अवधूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव को नियुक्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया है। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज यूनियन के उप संरक्षक बनकर पूरी तरह से यूनियन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे। वह यूनियन के हर छोटे-बड़े सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। अपने मार्गदर्शन से सभी समस्याओं का हल निकालेंगे। नवनियुक्त राष्ट्रीय उप संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव ने कहा कि यूनियन को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे।