उज्जैन में चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने पूर्व साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल पर केस दर्ज किया।
चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने वाराणसी की एक महिला को लालच देकर महाराज पर झूठा आरोप लगाने की साजिश रची।
जानकारी के अनुसार निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की साजिश के मामले में उज्जैन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि वाराणसी की एक महिला को 50 हजार रुपये का लालच देकर महाराज के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाया गया। इंकार करने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी गई।
पुलिस के मुताबिक महिला कुछ समय पहले उज्जैन आई थी। यहां महाकाल दर्शन और शिप्रा परिक्रमा के दौरान उसकी पहचान घनश्याम पटेल, पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी और चारधाम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद से हुई थी। बाद में मंदाकिनी पुरी ने महिला को खाना बनाने के लिए अपने घर बुलाया, जहां वह करीब एक सप्ताह तक रही। इसी दौरान घनश्याम पटेल और मंदाकिनी पुरी ने उस पर महाराज के खिलाफ केस दर्ज कराने का दबाव बनाया। हालांकि महिला इसके बाद वाराणसी लौट गई थी।
Ujjain News: महामंडलेश्वर को दुष्कर्म केस में फंसाने की साजिश हुई नाकाम, पूर्व साध्वी समेत दो पर मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 12:52 PM ISTसार6137 Followersउज्जैन
उज्जैन में चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने पूर्व साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल पर केस दर्ज किया।

महामंडलेश्वर – फोटो : अमर उजाला
विस्तारAdd as a preferred
source on google
चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने वाराणसी की एक महिला को लालच देकर महाराज पर झूठा आरोप लगाने की साजिश रची।Trending VideosAdvertisement
ये भी पढ़ें

Ujjain: महामंडलेश्वर को दुष्कर्म के केस में फंसाने के लिए बुलाई थी महिला, फिर जो हुआ…।

UP: रालोद एमएलसी पर 5 करोड़ की चौथ मांगने का आरोप, अदालत के आदेश पर मथुरा में केस दर्ज

Udhampur News: महिला ने लगाया अपहरण और जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप

Ujjain News: MPT के ‘सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल’ में नॉनवेज पकाने का आरोप, वीडियो आया सामने, उठे सवाल

Ujjain News: उज्जैन में पार्किंग को लेकर विवाद, भोजनालय संचालकों ने महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
जानकारी के अनुसार निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की साजिश के मामले में उज्जैन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि वाराणसी की एक महिला को 50 हजार रुपये का लालच देकर महाराज के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने का दबाव बनाया गया। इंकार करने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी गई। विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला कुछ समय पहले उज्जैन आई थी। यहां महाकाल दर्शन और शिप्रा परिक्रमा के दौरान उसकी पहचान घनश्याम पटेल, पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी और चारधाम मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद से हुई थी। बाद में मंदाकिनी पुरी ने महिला को खाना बनाने के लिए अपने घर बुलाया, जहां वह करीब एक सप्ताह तक रही। इसी दौरान घनश्याम पटेल और मंदाकिनी पुरी ने उस पर महाराज के खिलाफ केस दर्ज कराने का दबाव बनाया। हालांकि महिला इसके बाद वाराणसी लौट गई थी।
50 हजार रुपये का दिया लालच
महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 27 फरवरी को घनश्याम पटेल वाराणसी पहुंचा और उसे 50 हजार रुपये देने का लालच दिया। उसने महिला के बेटे के खाते में पैसे ट्रांसफर किए और वाराणसी से उज्जैन तक का बस टिकट भी कराया। साथ ही केस दर्ज नहीं करने पर मंदाकिनी पुरी द्वारा उसके अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी गई। इससे डरकर महिला उज्जैन पहुंच गई।
संतों ने पकड़ी साजिश
रंगपंचमी के दिन महिला दत्त अखाड़ा परिसर में घनश्याम पटेल की मौजूदगी में कैमरामैनों को बयान दे रही थी। इसी दौरान आनंदपुरी महाराज, पंडित लोकेश शर्मा और संजय गोस्वामी वहां पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा को दी। पुलिस ने महिला के मोबाइल समेत अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद साध्वी मंदाकिनी पुरी और घनश्याम पटेल के खिलाफ धारा 49, 61(1), 232(1), 351(3), 296(बी) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
मुझे झूठे केस में फंसाया – पटेल
घनश्याम पटेल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक फर्जी मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।