महाकुंभ में प्रवाहित होगी वेदों की गंगा, संत शिविर में गूंजेगी वेद वाणी
महाकुम्भ क्षेत्र में 20 हजार से भी अधिक वेद पाठी की ली जाएगी सेवा
महाकुम्भ में अखाड़ों और धर्माचार्यों के शिविर में बढ़ी बटुकों की मांग
पड़ोसी जनपद के वेद विद्यालयों से वेद पाठ के लिए आएंगे वेद विद्यार्थी
महाकुम्भ भारतीय संस्कृति का महापर्व है। आध्यात्मिकता के साथ सामाजिकता का भाव समेटे यह आयोजन विभिन्न रूपों में प्रकट होता है, जिसका मूलाधार हैं वेद। इन्हीं वेदों की वाणी प्रयागराज महाकुंभ में भी गूंजेगी। महाकुम्भ क्षेत्र में संतों के विभिन्न शिविर इसके साक्षी होंगे।