मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रोज डेढ़ से दो लाख भक्त बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। 41 दिन में अब तक 1.20 करोड़ से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए हैं।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल महालोक के निर्माण के पश्चात् दर्शन हेतु आने वाले दर्शनार्थिंयो की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 6 बजे से पहले ही महाकाल बाबा के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लग जाती हैं। 1 जनवरी 2024 से लेकर 10 फरवरी 2024 तक श्रद्धालुओं के उज्जैन आगमन का आंकड़ा लगभग 1 करोड़ 20 लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन का लाभ उठाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कम समय में भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन हों इस हेतु चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।