ऋषिकेश से 20 किमी दूर मणिकूट पर्वत पर 13 से 15 फरवरी तक त्रयोदश ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा। चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पेयजल, विश्राम व दर्शन की बेहतर सुविधाओं के निर्देश दिए। नवनिर्मित ज्योतिर्लिंग को गुजरेश्वर महादेव के रूप में नई पहचान मिलेगी। 13 फरवरी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान शुरू होंगे और शिवरात्रि पर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालुओं व गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है, प्रशासन व आश्रम की टीमें तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand