काशी में नमामि गंगे ने गगनयात्री शुभांशु शुक्ला की के शुभ आगमन पर ईश्वर से प्रार्थना की। सकुशल वापसी के लिए हवन पूजन किया। 

Hawan Pujan in Kashi for safe return of India pride sky traveler Shubhanshu Shukla

अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पर पहली बार भारत का परचम लहराकर 140 करोड़ से अधिक भारतीयों का स्वाभिमान सातवें आसमान पर पहुंचाने वाले गगनयात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के सकुशल वापसी के लिए बुधवार को नमामि गंगे और महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों ने हवन पूजन किया। 

देश के यशस्वी सपूत की शुभ वापसी हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन और सभी देवी- देवताओं के नाम से हवन कुंड में आहुति देकर भारतीय अंतरिक्ष मिशन की मजबूती के लिए आशीर्वाद मांगा गया। आकाश गंगा मिशन को पूर्ण कर शुभांशु के शुभ आगमन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और भारत माता की जयगान कर सफलता की कामना की गई। 

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की वापसी भारत के वैज्ञानिक समुदाय और देश के लिए गर्व का पल है। शुभांशु शुक्ला की वापसी भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को और मजबूती देगी। आकाश गंगा मिशन भारत के अंतरिक्ष मिशन में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करेगा। अंतरिक्ष में कम गुरुत्वाकर्षण के दौरान किए गए 60 से ज्यादा प्रयोग धरती पर नई तकनीकें और दवाइयां विकसित करने में मदद करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand