महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Ujjain News: Baba Mahakal adorned with three eyes in Bhasma Aarti

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से जलाभिषेक किया गया। कपूर आरती के बाद तीनों लोको के स्वामी बाबा महाकाल का त्रिनेत्र रूप मे श्रृंगार किया गया। इस दौरान उनके मस्तक पर बिल्व पत्र और चंद्रमा भी लगाए गए। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म अर्पित करने के पश्चात बाबा महाकाल को रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्पों से बनी माला भी अर्पित की गई। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand