भगवान राम सबके आराध्य हैं, शिव के बिना राम कथा अधूरी : रामभद्राचार्य
कनखल में चल रही श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा भगवान श्री राम और भगवान शिव दोनों एक दूसरे का पूजन अभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम सबके आराध्य हैं। कनखल राजघाट पर चल रही श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिव के बिना राम कथा अधूरी है। जब पार्वती ने भगवान शिव के समक्ष भगवान श्री राम के चरित्र के संबंध में 16 प्रश्नावली प्रस्तुत की तो भगवान शिव के सामने मानो पूरी रामचरित मानस प्रकट हो गई। भगवान शिव ने भगवान श्री राम के चरित्र का बखान करते हुए कहा कि भगवान राम का ऐसा चरित्र है, जिनका नाम लेने से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दौरान कथा में पहुंचे श्री उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा राजघाट कनखल की ओर से महंत दामोदर शरण दास, महंत गोविंद दास, महंत राघवेंद्र दास और स्वामी डॉक्टर केशवानंद महाराज ने स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। कथा 15 जून तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand