हरिद्वार। ब्रह्मलीन मदन नाथ महाराज की जयंती पर ग्राम पदार्था स्थित मदन नाथ महाराज कुटिया में श्रद्धा से मनाई। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक समाजसेवी अमीचंद उर्फ गोपी ने कहा कि स्वामी मदन नाथ महाराज का जीवन समाज के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान नरेंद्र नाथ योगी, डॉ. ओमपाल सिंह, रमेश कुमार, इसम पाल, रामजी लाल, सुनील कुमार, प्रेमदास आदि मौजूद रहे।