प्रयागराज में यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से हाहाकार मचा हुआ है। शहर के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वह बाहर निकलकर रोजमर्रा के जरूरी सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं।

Chaos due to traffic jam in Prayagraj, vehicles are crawling in all the districts connecting Sangamnagari

महाकुंभ में संगम स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हाईवे पर लोग दो घंटें की दूरी दस घंटें में तय कर पा रहे है। लाखों वाहन हर रोज जाम में फंस रहे हैं। प्रशासन जाम से लोगों को निजात दिलाने में पुरी तरह से फेल हो गया है। वैसे सोमवार को शहर में स्थिति सामान्य रहीं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाम को लेकर अफसरों की पेंच कसी हैं।

महाकुंभ में देश के कोने – कोने से लोग अपनी प्राइवेट गाड़ियों, रोडवेज की बसों, प्राइवेट बसों से परिवार और गांव के अन्य लोगों के साथ आ रहे है। आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर रहे है। तकरीबन साठ फीसदी लोग प्राइवेट साधनों से ही मेले में आ रहे हैं। हाईवे पर जाम में फंसने की वजह से लोग कई दिनों से परेशान हैं। जाम लगने की मुख्य वजह बैरिकेंडिंंग लगाकर जगह- जगह वाहनों को रोक देना हैं।

हालात बद से बदत्तर हो गए है। रास्ते में न तो कहीं शौचालय, पानी एवं खाने- पीने का इंतजाम तक नहीं हैं। वाहनों के लिए जगह- जगह पार्किंग का इंतजाम प्रशासन ने किया जरूर हैं। लेकिन हर कोई अपने साधन से ही मेले में आने को आतुर हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार दस किमी तक लगने लगी है। वैसे सोमवार को इसमें कमी महसूस की गई है। हर कोई जाम की वजह से परेशान हैं।

घर से निकलते ही जाम में फंस रहे शहर के लोग

प्रयागराज में यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से हाहाकार मचा हुआ है। शहर के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वह बाहर निकलकर रोजमर्रा के जरूरी सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं। स्थिति यह है कि कुछ दूर जाने पर ही पुलिस की बैरिकेडिंग है। किसी भी दशा में पुलिस आगे बढ़ने नहीं दे रही है।

माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। पुलिस ने एकल दिशा प्लान को लागू कर दिया है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहे से जानसेनगंज जाने वाले सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसी संगम प्लेस, पैलेस, लोहिया मार्ग, जीएचस रोड, पत्रिका मार्ग सहित सभी सड़कों पर आवागमन बंद करके सिविल लाइंस मुख्य मार्ग पर ही आवागमन की व्यवस्था की गई है। मेले से सीधे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की ही खुले हैं। शार्टकट से जाने वाले लिंक मार्गों को बंद कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand