प्रदेश व्यापार मंडल ने जगजीतपुर में कार्यकारिणी का विस्तार कर शपथ ग्रहण कराया। उन्होंने पॉड टैक्सी का शहर के बीचों बीच संचालन करने पर विरोध जताया है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि किसी भी रूप में शहर के बीच से पॉड टैक्सी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। पॉड टैक्सी का संचालन होने से शहर के व्यापार और व्यापारी का भारी नुकसान होगा।

युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शुभम सुखीजा और शैलेन्द्र कुमार को महामंत्री, शुभम नौटियाल व विनय शर्मा उपाध्यक्ष, कमल राजपूत कोषाध्यक्ष, विदेश चौहान मंत्री, विक्की चौटाला सह, विकास रावत मीडिया प्रभारी, मोहित सिंह सह मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य में रवि ठाकुर, संदीप कुमार, तरुण अरोड़ा को मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand