हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है।

PM Modi Atal Setu Inauguration India longest sea bridge News Updates in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और 30,500 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand