सोमवार को नगर निगम के मीटिंग हॉल में पत्रकारों से मेयर ने कहा कि यह पहली बार है कि पीएम के जन्मदिन पर नगर निगम की ओर से जनसुविधाओं को बेहतर करने के लिए शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम होगा।

Varanasi News Schemes worth Rs 111 crore will be available on PM Modi's birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को नगर निगम की ओर से जलकल परिसर में 111 करोड़ रुपये की योजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। यह जानकारी मेयर अशोक कुमार तिवारी ने दी। पीएम के जन्मदिन पर 75 किलो केक भी काटा जाएगा।

सोमवार को नगर निगम के मीटिंग हॉल में पत्रकारों से मेयर ने कहा कि यह पहली बार है कि पीएम के जन्मदिन पर नगर निगम की ओर से जनसुविधाओं को बेहतर करने के लिए शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि शहर में 383 सड़क निर्माण, मरम्मत, चौका और जलनिकासी के कार्य कराए जाएंगे। जो आठों जोन और पांचों विधानसभा में 63.76 करोड़ की लागत से 65.68 किमी लंबाई में होंगे।

उन्होंने बताया कि शहर में प्राइमरी कलेक्शन के लिए 8 ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य 1.53 करोड़ से कराया जाएगा। शहर के 75 कुओं की सफाई और जीर्णोद्धार कार्य 1.18 करोड़ से कराया जाएगा। पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे 30 लोगों की क्षमता के शेल्टर होम का निर्माण कार्य 30.28 लाख से कराया जाएगा। कुत्तों का घर बैठे पंजीकरण की शुरुआत की जाएगी। सचल पशु बंदी वाहन का लोकार्पण होगा। कुत्तों की समस्या के लिए एबीसी सेंटर बना है। इसमें बंध्याकरण की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand