हरिद्वार। महायोगी पायलट बाबा के शिष्यों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। आश्रम में महामंडलेश्वर संतों, कर्मचारियों पर फर्जी वसीयत बनाकर आश्रम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया। प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पायलट बाबा के शिष्य स्वामी करण गिरी ने कहा कि पायलट बाबा की मृत्यु के उपरांत फर्जी वसीयत के आधार पर आश्रम की संपत्ति को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। पायलट बाबा की शिष्य साध्वी पूर्णानंद गिरि, साध्वी शिवांगी गिरी, साध्वी राज राजेश्वरी गिरी, साध्वी गीतांजलि गिरी स्वामी ब्रह्मानंद गिरी, स्वामी करण गिरी, स्वामी प्रेमानंद गिरी को आश्रम से निकालने की साज़िश की जा रही है। कहा कि एसआईटी का गठन होने के बाद आश्रम की संपत्ति नष्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand