निर्मल आश्रम ने नए साल के आगमन पर अपने दो संस्थान निर्मल आश्रम अस्पताल का 34वां और निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया। 29 से 31 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में अखंड पाठ, गुरुवाणी शब्द कीर्तन, भंडारा के साथ ही लंगर और निशुल्क चिकित्सकीय सेवा आदि किए गए। आश्रम के महंत राम सिंह महाराज ने कहा कि मानवता की सेवा से बढ़कर इस संसार में और कोई कार्य नहीं है। संत जोध सिंह महाराज ने आश्वासन दिया कि निर्मल आश्रम लगातार मानवता की सेवा में तत्पर रहेगा। आश्रम अपने अन्य संस्थानों निर्मल आई इंस्टीट्यूट, निर्मल ज्ञानदान अकादमी और हरि कृपा सिलाई केंद्र की ओर से भी चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देकर समाज कल्याण में अहम भूमिका निभा रहा है।