देव दीपावली के अवसर पर 15 नवंबर को 12 लाख दीपों से काशी के घाट जगमग होंगे। इस दौरान गंगा तट पर पूर्वजों के नाम से भी दीप जलवा सकेंगे। 

Dev Deepawali 2024 lamps can be lit in name of ancestors on banks of Ganga in kashi

देव दीपावली पर काशी के घाटों पर दीपदान नहीं कर पाने का मलाल किसी के मन में नहीं रहेगा। जो लोग देव दीपावली पर घाट पर दीपदान नहीं कर सकते उनकी मदद पर्यटन विभाग करेगा। शहीदों और पूर्वजों के नाम से कोई भी देव दीपावली पर गंगा के तट पर दीपदान कर सकेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने एक दीया काशी के नाम अभियान की शुरुआत की है।

पर्यटन विभाग ने की दीप जलाने की अपील
पर्यटन विभाग ने अभियान के तहत शहीदों और पूर्वजों के नाम से लोगों से गंगा घाट, कुंड और तालाब पर दीप जलाने की अपील की है। प्रदेश सरकार ने देव दीपावली को पहले ही प्रांतीय मेला घोषित कर दिया है। इस साल देव दीपावली पर काशी के घाट 12 लाख दीपों से जगमग होंगे। 

एक दीया काशी के नाम अभियान चला रहा पर्यटन विभाग
पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि पर्यटन विभाग देव दीपावली के लिए एक दीया काशी के नाम अभियान चला रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति पर्यटन विभाग से दीपदान कराने के लिए संपर्क कर सकता है। पर्यटन विभाग देव दीपावली के दिन घाटों पर यह दीप प्रज्ज्वलित करेगा। यह दीप पर्यटन विभाग के दशाश्वमेध घाट स्थित कार्यालय पर दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand