महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी में महादेव दूल्हा बनकर देव- दानव और औघड़ के साथ बरात लेकर निकले तो नजारा देखने लायक रहा। इस दौरान महामृत्युंजय महादेव मंदिर और तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्राएं निकलीं। 

Maha shivratri 2025 Mahadev as groom with wedding procession with gods demons and ogres in Varanasi

महाशिवरात्रि पर काशी ने फिर साबित कर दिया कि यहां पर्व नहीं, परंपरा चलती है। डमरुओं की गूंज, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जब शिव वर की झांकी आगे बढ़ी तो लगा मानो देवलोक धरा पर उतर आया हो। रंग-गुलाल से सराबोर बरात में आस्था, लोकसंस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *