दुष्कर्म की सजा काट रहे आसाराम ने काशी विश्वनाथ के वीआईपी दर्शन किए। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा में आसाराम की गाड़ी गेट नंबर चार पर पहुंची। 

Asaram Bapy who serving molestation sentence visited Kashi Vishwanath Temple in VIP in varanasi

दुष्कर्म में सजायाफ्ता आसाराम ने रविवार की शाम श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उसकी गाड़ी शाम करीब साढ़े 8 बजे पुलिस सुरक्षा में श्रीकाशी विश्वनाथ के गेट नंबर चार पर पहुंची। उसके काफिले में कई महंगी गाड़ियां शामिल रहीं। यहां से वह वीआईपी दर्शन करने मंदिर के अंदर गया। करीब 30 मिनट तक वह वहां रहा। हालांकि पुलिस का दावा है कि उन्होंने दर्शन नहीं कराए हैं, जबकि मंदिर प्रशासन का कहना है कि पुलिस लेकर आई और दर्शन कराए।

आसाराम 13 मार्च, शुक्रवार को ही वाराणसी पहुंच गए । वह सीधे बड़ागांव स्थित अनौरा आश्रम में पहुंचा। शनिवार की सुबह उसने उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ अनुयायियों को दीक्षा दी। अनौरा आश्रम में प्रवचन के दौरान बहुत सख्ती बरती गई। वहां पहुंच रहे अनुयायियों के फोन बाहर ही जमा करा लिए गए ताकि कोई भी अंदर की फोटो न खींच सके या वीडियो न बना सके। यहां से शनिवार को वह अलईपुरा स्थित अपने ही आश्रम में पहुंचा और वहां उसका प्रवचन कार्यक्रम हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand