देश की राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी के बाद आने वाले कुछ दिनों में सर्दी दस्तक देगी। सर्दियों के आगमन के साथ पारा गिरने के कारण दिल्ली में कोहरे की एक पतली परत छाई हुई है। इसी बीच दिल्ली के रिंग रोड पर भीकाजी कामा प्लेस पर सुबह के वक्त कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला। गुरुवार को औसतन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का संभावना है।